फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गो…. मारकर हत्य.. कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गो**लियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौ… हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों में पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद था। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे और अपनी तय जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने को कहा तो उसने गोलियां चला दीं।
वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। शाम चार बजे पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। बेटे शौर्य के मुताबिक, परमजीत सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होना था
#faridabad #gurugram #gurgaon #haryana #kurukshetra #haryana #murder