लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
.
#लखनऊ। राजधानी लखनऊ में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी पेट्रोल सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मिलावटी पेट्रोल की सप्लाई में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से एक टैंकर, कई अन्य वाहन तथा बड़ी संख्या में कैन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर उसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 12, 2026