जिला ब्राह्मण परिषद ने पं. पूर्णचन्द भारद्वाज को किया सम्मानित
भिवानी, 22 जून। जिला ब्राह्मण परिषद भिवानी ने बवानीखेड़ा निवासी 100 वर्षीय पं. पूर्णचन्द भारद्वाज को उनके निवास स्थान पर पहुंच कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से परिषद के पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यनारायण कौशिक, प्रवक्ता भागमल शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, प्राचार्य उमेश शर्मा, जितेन्द्र कौशिक, अमन भारद्वाज, अशोक चौहान, नगर परिषद के पूर्व वायस चेयरमैन महेश कुमार उपस्थित रहे। पं. पूर्णचन्द भारद्वाज को सम्मानित करते हुए परिषद के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य शीलकराम शर्मा ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि पं. पूर्णचन्द बुजुर्ग होते हुए शरीर से स्वस्थ हैं। यह सब सादा खाना और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पं. पूर्णचन्द बवानीखेड़ा व आस पास के गांवों में होने वाले सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। वे अनेक समस्याओं को सामाजिक ताने बाने से सुलझा देते हैं तथा जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।