चारधाम यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची, जहां कैफेटेरिया परिसर में भोजन बनाने के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। यात्रियों का आरोप है कि कैफेटेरिया के ठेकेदार से जुड़े कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पक्ष द्वारा यात्रियों से ₹500 की मांग की गई थी, जबकि यात्रियों ने ₹200 दिए थे। यात्रियों का कहना है कि उनसे किस मद में राशि मांगी जा रही थी, इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। और प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। डायल 112 मौके पर पहुंची थी और मारपीट करने वाले ठेकेदार के लोगों की टू व्हीलर गाड़ी एक लेकर पहुंची है नई आबादी थाने,इस मामले में पशुपतिनाथ मंदिर के प्रबंधक का कहना है कि कैफेटेरिया के ठेकेदार के लोगों का कोई रोल नहीं है और कोई ठेका भी नहीं है पर यहां पर एक महिला सफाई कर्मी आती है उसके बेटे द्वारा इस तरह की हरकत शराब के नशे में की गई है,