Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पुलिस ने लगाई छबील, राहगीरों को पिलाया शीतल जल व मीठा शरबत* *भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची मानव सेवा; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस* पानीपत, निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस की प्रेरणा से थाना शहर और थाना तहसील कैंप पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना के बाहर जीटी रोड पर छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल एवं मीठा शरबत पिलाया। इस दौरान लोगों को गर्मी से बचाव, पर्याप्त पानी पीने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के प्रति भी जागरूक किया गया। छबील पर सुबह से ही ऑटो, ई रिक्शा और ई बसों में जाने वाले यात्रियों के साथ पैदल हजारों लोगों ने जल की सेवा ली। पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ राहगीरों को पिलाया। इसी के साथ जिला सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भी छबील लगाकर कार्यालय में आने वाले फरियादियों व आमजन को शीतल जल व मीठा शरबत पिलाया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारियों का भी पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना है। पुलिस तभी प्रभावी बनती है, जब वह आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनके साथ विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता स्थापित करे। इसी सोच के अनुरूप पानीपत पुलिस समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित छबील सेवा, सद्भाव और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची मानव सेवा है। इस प्रकार के आयोजन पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत करते हैं। पानीपत पुलिस भविष्य में भी जनसेवा और समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और आत्मीयता का रिश्ता जितना मजबूत होगा, समाज उतना ही सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनेगा। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने कहा कि निर्जला एकादशी पर जलदान और सेवा का विशेष महत्व है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में इसी जन भावना के तहत पानीपत पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस कार्य का आयोजन किया। थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, परोपकार और मानव कल्याण को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। निर्जला एकादशी का पर्व हमें जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा का संदेश देता है। पानीपत पुलिस ने इसी भावना के साथ छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल एवं मीठा शरबत वितरित किया।

Panipat, Panipat | Jun 25, 2026

MORE NEWS

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग...
नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2
#Faridabad 
#BPTP 
#Canal 
#PoliceInvestigation 
#CrimeBranch 
#agaracanal 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग... नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2 #Faridabad #BPTP #Canal #PoliceInvestigation #CrimeBranch #agaracanal #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* 

 प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या।

पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
        वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें।
           उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
      डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या। पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026