गोड्डा जिले के गंगटी थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है जिसमें गोड्डा के रहने वाले मोहम्मद मंसूर पर आरोप है कि उन्होंने गोड्डा थाना क्षेत्र के निवासी प्रफुल्ल मिश्रा की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया और कथित रूप से उसका धर्म परिवर्तन करवाया। दोनों ने मैट्रिक तक एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की थी। इसी दौरान हिंदू लड़की की दोस्ती एक मुस्लिम लड़की से हुई। उसी मुस्लिम लड़की ने दोनों का आपस में परिचय कराया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संबंध गहरे हो गए। आरोप है कि मंसूर लड़की को एक कैफे में ले गया, उसे नशीला पदार्थ दिया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी तक लड़की को बरामद नहीं किया जा सका है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस मामले में लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। #LoveJihadLaw
Sadar, Lucknow | Jul 10, 2026