चलती ट्रेन से गिरा यात्री ,
मौके पर मौत,
पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थानाक्षेत्र में नाथवाना और लूणकरणसर रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस और सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम ने शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान बाड़मेर जिले के सरनू पंजी निवासी चेन सिंह पुत्र भूर सिंह के रूप में हुई है।
रविवार दोपहर को मिली जानकारी के अनुसार चेन सिंह अपनी भाभी की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गया था। हरिद्वार से वापस लौटते समय नाथवाना और लूणकरणसर के बीच चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी और हादसे के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है।