Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

"सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जहां परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान 111 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

Sitamarhi, Bihar | Aug 10, 2026

MORE NEWS

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया।

इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया।

नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया। नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन

दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :-

घटना में प्रयुक्त कैंची।

मृतक का मोबाइल फोन।

बिहार पुलिस

घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्ता :-

रंजीता कुमारी

चोरौत थानाः हत्याकांड का सफल उद्भेदन दिनांक-09.08.2026 को चोरौत थाना क्षेत्र अन्तर्गत सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस संबंध में चोरौत थाना काण्ड संख्या-150/26 दर्ज किया गया था। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला द्वारा झाड़-फूंक के बहाने यौन शोषण एवं धमकी से तंग आकर हत्या करने की बात बताई गई। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया गया है। बरामद सामग्रियों को विधिवत् जब्त कर उक्त महिला को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :- घटना में प्रयुक्त कैंची। मृतक का मोबाइल फोन। बिहार पुलिस घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा। गिरफ्तार अभियुक्ता :- रंजीता कुमारी

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

सुरसंड। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:50 बजे प्रखंड कार्यालय, सुरसंड के प्रांगण में चंदन कुमार प्रखंड प्रमुख सुरसंड के द्वारा राष्ट्रीय ध्वाजारोहन किया जायेगा।

Dumra, Sitamarhi | Aug 13, 2026

"सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जन समस्याएं। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं जहां परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान 111 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। - Sitamarhi News