बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही सुबह से खगड़िया सहित कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
वहीं भागलपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम विभाग ने पूर्णिया समेत बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। सभी से अपील है कि खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें।
#BiharWeather #PurniaNews #BiharRainAlert #WeatherUpdate
Purnea East, Purnia | Jun 4, 2026