महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी का हाथ जोड़ते हुए एक वीडियो मंगलवार को अचानक सुर्खियों में आ गया। मामला था भिवानी जिले के तोशम का, जहां मंत्री आंगन मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने कई करोड़ रुपए की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधाशिला रखीं।
इसके बाद मीडिया से रुबरू हुई तो उनके सामने कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल पूछा गया। इस पर मंत्री ने तुरंत ही हाथ जोड़ लिए और कहा
यह तो कांग्रेस का पुराना काम है। मैं तो यही कह सकती हूं कि जब भी मैं इनको देखती हूं तो भगवान का धन्यवाद करती हूं कि प्रभु अच्छा हुआ जो वहां से छुटके निकले।
मंत्री यहीं नहीं थमी, उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये चरम सीमा पर जा रहे हैं। जब इन्होंने कहा था कि वोट चोरी हो रही है, तो तोशाम जाकर देख लें। यहां गांव-गांव जाएं, क्या कोई यहां मान सकता है कि वोट चोरी हुई है। अपना यह अभियान तोशाम से ही शुरू करें। अगर कोई वोट चोरी यहां हुई है तो जवाब मिल जाएगा कि कांग्रेस का क्या चल रहा है।
#shrutichoudhary #kiranchoudhary #tosham #bhiwani #haryana