कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों और नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कस्बा लाडवा में डॉग स्क्वाड के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया गया। थाना लाडवा पुलिस टीमों ने विभिन्न संदिग्द्ध स्थानों की सघन छानबीन की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।