
*आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत इंदौर जिले को किया सम्मानित*
इंदौर, 25 अगस्त 2026
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा आईडी) के माध्यम से सभी हितग्राहियों का मेडिकल डाटा एक जगह संधारित करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें हितग्राहियों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल फार्म में संधारित किया जाता है, जिससे कि उपचार प्रदान करने में आसानी होती है और हितग्राही की मेडिकल हिस्ट्री को भी आसानी से ट्रेक किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक आभा आईडी बनाए हैं। यह वर्तमान में लगभग 25 लाख 80 हजार आभा आईडी बनाए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 73 प्रतिशत आभा कार्ड है। भोपाल में आयोजित समारोह में उक्त प्रशंसनीय कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सम्मानित किया गया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #ABDM #ABHA
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Jansampark Indore
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh