कुर्साकांटा पुलिस की कार्रवाई, 29 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय विनोद बहारदार (पिता- राम दयाल बहारदार), निवासी काबिलशी वार्ड संख्या 07, थाना सिमराहा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 29 लीटर देसी चुलाई शराब, ₹1,500 नकद, हीरो कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन तथा होंडा SP 125 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR38AP8252) जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Araria #Kursakanta #BreakingNews #BiharNews #LiquorSmuggling #PoliceAction #ArariaDastak #CrimeNews #BiharPolice #HindiNews
Araria, Araria | Jul 14, 2026