तिरंगा रैली के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 40 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता घायल 🐝🇮🇳
📍 देवास, मध्य प्रदेश
14 अगस्त को देवास में तिरंगा रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज डीजे की आवाज से मधुमक्खियों का झुंड कथित तौर पर भड़क गया। मधुमक्खियों ने रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए, जिनमें कई लोगों के चेहरे सूज गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। एक कार्यकर्ता को 200 से ज्यादा डंक लगने की बात सामने आई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद रैली में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
🇮🇳 वंदे मातरम!
#हिमाचल #मेंटोर #देवास #मध्यप्रदेश #भाजपा #तिरंगारैली #मधुमक्खियां #BeeAttack #BJP #TirangaRally #MadhyaPradesh #Dewas #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate