मेजा ट्रिपल हत्याकांड के विरोध में मिर्जापुर में तेली समाज ने दिया ज्ञापन, आरोपियों को फांसी की मांग*
*मिर्जापुर*: प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में तेली समाज के एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार 22 जून 2026 को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा व साहू समाज युवा संघ मिर्जापुर ने DM के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
कुकुरकटवा गांव में हिमांशु यादव व उसके 4 साथियों ने श्यामलाल गुप्त 65 वर्ष, अमरावती गुप्ता 55 वर्ष और इंद्रावती गुप्ता 60 वर्ष की हत्या कर दी थी। समाज ने सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
संगठन ने मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता और एक-एक सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई। ज्ञापन कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश सचिव शुभम गुप्ता व अनूप गुप्ता ने की।
इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, शशिधर साहू, रामशंकर तेली, विनोद गुप्ता, भोला नाथ साहू, देवी प्रसाद गुप्ता, उदय गुप्ता, घनश्याम साहू, मनीष गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद रहे।