नीरू ढांडा का निशाना सीधे गोल्ड पर! एशियाड में रचा इतिहास, तोड़ा रिकॉर्ड
नीरू ढांडा ने मंगलवार को इतिहास रच दिया. हरियाणा की 26 साल की निशानेबाज ने एशियन गेम्स के महिला ट्रैप व्यक्तिगत मुकाबले में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया. इतना ही नहीं, नीरू ने 28 के स्कोर के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
नीरू की गोल्डन बाजी से पहले भारत ने महिला ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता. यानी एक ही दिन नीरू ने पहले टीम को पोडियम तक पहुंचाया और फिर व्यक्तिगत मुकाबले में सोने पर निशाना साधकर इतिहास अपने नाम कर लिया.
नीरू के लिए यह साल लगातार बड़ी उपलब्धियों वाला रहा है. जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप में वह ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. अब एशियन गेम्स में भी उन्होंने भारत के निशानेबाजी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया.. #NeeruDhanda #AsianGames2026 #GoldMedal #Shooting #WomenTrap #AichiNagoya #HaryanaPride #TeamIndia #AsianRecord #HistoricGold #ISSF #JanSandeshTimes
Sadar, Lucknow | Sep 29, 2026