देश भर में आयोजित हो रहे नीट (NEET) री-एग्जाम के दौरान राजस्थान के अजमेर में एक परीक्षा केंद्र पर बुर्का पहनकर आई छात्रा कुलसुम बानो को सुरक्षा मानकों हवाला देकर एंट्री देने से रोक दिया गया।
इसके विरोध में छात्रा ने परीक्षा का ही बहिष्कार कर दिया और कहा "अगर मुझे इसी पोशाक में परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी तो मैं परीक्षा नहीं दूंगी, परीक्षा मेरे लिए उतनी महत्वपूर्ण नहीं है, जितनी मेरी पहचान और मेरा बुर्का ।"
केंद्र के बाहर बढ़ते हंगामे और मीडिया कर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मीडिया की मौजूदगी में सुरक्षा जांच पूरी होने पर छात्रा कुलसुम को बुर्के के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
#NEETReExam #AjmerNews #RajasthanNEET #NEET2026 #BreakingNews #LatestUpdate #viralnews #news #TrendingNews #LiveUpdate
Sasaram, Rohtas | Jun 21, 2026