हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस-
हरियाणा में कुख्यात गोगी गैंग का सरगना गैंगस्टर राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया पर शामली पुलिस ने 1 लाख रूपये के ईनाम का ऐलान किया है. भोलू शाहपुरिया ने अंकित बालियान के मर्डर के बाद उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
बताया जाता है कि भोलू शाहपुरिया करीब 3-4 सालों ने नही देखा गया है और वह कनाडा में बैठा है. भोलू शाहपुरिया ने हाल ही में दूसरा पोस्ट करके बताया था कि अंकित की हत्या करने वाले दोनों शूटरों को पुलिस ने अमृतसर से उठाकर एनकाउंटर में मार डाला.
इसी गैंग के कनाडा के टोरेंटो शहर निवासी चिराग और अमेरिका में रह रहे मोंटी की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्रालय से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है.
अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो शूटर आर्यन और सत्यम भी एक-एक लाख रूपये के ईनामी है. इसी गैंग से जुड़े गैंगस्टर राकेश पंपू की रिमांड लेने के लिए शामली पुलिस कोर्ट में याचिका दे चुकी है. राकेश पंपू फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है.
📍शामली, उत्तर प्रदेश