पटना में 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता
खगौल में स्कूल से छुट्टी के बाद 10वीं की छात्रा घर नहीं पहुंची। तलाश के दौरान रेलवे ट्रैक के पास उसका स्कूल ड्रेस, बैग और आईकार्ड मिला। CCTV में वह एक सहेली के साथ स्कूल से निकलती दिखी, इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस, GRP, RPF और डॉग स्क्वायड की टीमें तलाश में जुटी हैं। छात्रा के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए हंगामा किया और सड़क जाम कर विरोध जताया।