सेफ सिटी अभियान के तहत बस स्टैंड जगाधरी पर महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक*
*सेफ सिटी टीम ने स्टैंड बिलासपुर पर महिलाओं व छात्राओं को 112 एप डाउनलोड करवाए गए और ट्रिप मॉनिटरिंग के बारे में बताया गया*
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक यमुनानगर कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ सिटी अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कार्य करते हुए जिला की सेफ सिटी पुलिस टीम की एएसआई नीलम ने बस स्टैंड बिलासपुर पर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।