Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा #बरेली। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान के साथ बरेली-बदायूं मुख्य कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों, पुलिस सहायता केंद्रों, महिला शक्ति केंद्रों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग में मौजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर सभी प्रमुख चौराहों, मोड़ों, पुलिस सहायता केंद्रों और महिला शक्ति केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। साथ ही मार्ग पर लगे डिवाइडरों को अधिक सुरक्षित और स्पष्ट बनाने के लिए उन पर पेंटिंग कराने तथा रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क किनारे रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश भी दिए। इन कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। श्रावण मास और वर्षा ऋतु को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए एक हजार रेनकोट खरीदे जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं रामगंगा तिराहे पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए संबंधित विभागों और एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने विश्राम स्थलों पर कांवड़ियों के लिए भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, पुलिस सहायता केंद्रों पर प्राथमिक उपचार किट, आवश्यक दवाइयां, पेयजल तथा आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सहायता केंद्रों पर आने-जाने वाले कांवड़ियों के जत्थों का नियमित अभिलेख रखने को भी कहा गया। उन्होंने मार्ग पर तैनात एंबुलेंस और चिकित्सा दल की उपलब्धता की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महिला शक्ति केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करते हुए महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कंट्रोल रूम और पुलिस सहायता केंद्रों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखते हुए हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। Bareilly news Live #Bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Aug 3, 2026

MORE NEWS