नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला पशु चराने के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों के फरार होने का भी आरोप लगाया गया है।
फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। वहीं, नूंह पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📍 नोट: यह मामला आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होगी।
(Source: Dainik Bhaskar)
#nationaltvmedia #nuhmewatnews #haryana #nuh #mewatnews
Palwal, Palwal | Jun 22, 2026