
#ट्विशा_शर्मा डेथ केस में CBI की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ट्विशा के पति #समर्थ_सिंह और सास, रिटायर्ड जज #गिरिबाला_सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। CBI द्वारा पुलिस रिमांड नहीं मांगे जाने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 16 जून तक #भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि दोनों को अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।
मंगलवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद CBI ने समर्थ और गिरिबाला को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट परिसर में उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की थी। इस पर अनुराग श्रीवास्तव ने जवाब देते हुए कहा कि जबलपुर कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, इसलिए यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो फुटेज निकलवाकर जांच कराई जा सकती है।
इधर, मामले की जांच के दौरान समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे।
सीबीआई फिलहाल दोनों के बयानों का उपलब्ध सबूतों से मिलान कर रही है। सोमवार को पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया गया था। मामले में जब्त किए गए सबूतों की जांच अभी जारी है।
.
.
.
#breakingnewswala #bhopalnews #TwishaSharma #LatestNews #NewsUpdate #BNWTV