बोकारो में #गणपति विसर्जन की धूम, #डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
👇👇👇👇👇
#BOKARO : बोकारो में गणेश उत्सव के समापन पर सोमवार को गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गणेश मंडली की ओर से आयोजित विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पंकज की धुन पर युवा व श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए झूमते नजर आए। रंग-गुलाल व भक्ति गीतों के बीच निकली विसर्जन यात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी व अगले वर्ष फिर से आने की कामना की।
Chas, Bokaro | Sep 21, 2026