नवादा के ‘लाइव स्केचर’ सौरव गिरि का जलवा, चेहरा देखते ही बना देते हैं हूबहू स्केच
Nawada, Nawada | Aug 2, 2026 नवादा: जिले में इन दिनों एक युवा कलाकार अपनी अनोखी स्केच कला के दम पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। तेयार गांव निवासी सौरव गिरि किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखकर महज कुछ ही देर में उसका हूबहू स्केच तैयार कर देते हैं। उनकी यही ‘लाइव स्केचिंग’ कला अब आम लोगों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक को हैरान कर रही है और सोशल मीडिया पर भी उन्हें तेजी से पहचान दिला रही है।