
#शाला_प्रेरक_व_शिक्षा_श्री_उपाधि_से_भामाशाहों_का_जिला_स्तर_पर_सम्मान
बिसाऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शाला प्रेरक प्रकाश चंद धोलपुरिया सहित समाजसेवी संजय कुमार एवं गोपाल भार्गव को शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। दोनों भामाशाहों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग के लिए "शिक्षा श्री" उपाधि से सम्मान प्रदान किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महनसर में विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भामाशाहों द्वारा टीन शेड एवं मुख्य द्वार का निर्माण करवाया गया। उनके सहयोग से विद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिली तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुईं।
शिक्षा विभाग ने उनके इस प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए झुंझुनूं में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने भी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे जन सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता रहेगा।
#shekhawatiexpress #bissau #NewsUpdate #RajasthanNews #viralpost #dmjhunjhunu #CMORajasthan