Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

➡️ 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ ➡️ जिले के 61611 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित जिले में 28 जून से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष आयु वर्ग के जिले के 61611 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें शहरी क्षेत्र हरदा में 13471, हंडिया में 15192, खिरकिया में 16525, टिमरनी में 16423 बच्चो को दवा पिलाई जावेगी। अभियान को सफल बनाने हेतु जिले में 674 पोलियो बूथ बनाये गये हैं जिसमें 1348 कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है तथा 84 सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है। अभियान के प्रथम दिवस में सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि आगामी दो दिनों तक विभाग की टीमें घर घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान संबंधी सभी तैयारियां समयपूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं और पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा न छूटे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ियों पर बूथ स्थापित कर बच्चों को पोलियों खुराक पिलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रांजिट टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एम.के चौरे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 5 वर्ष तक की आयु के अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाए। उन्होंने अभियान की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने, छूटे हुए बच्चों की पहचान एवं कवरेज, बूथ प्रबंधन, घर घर भ्रमण तथा माइक्रोप्लान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #PolioMuktBharat #NationalPulsePolioProgramme #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

MORE NEWS