यूपी के बस्ती से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा 11 में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र किशोर को स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका अपने साथ लेकर चली गई। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक स्कूल से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोर इसी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। वहीं, रुपाली नाम की 26 वर्षीय शिक्षिका पिछले करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही है।
परिवार ने कई जगह की तलाश
छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका रुपाली उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि छात्र के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
#basti #bastinews