Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

तीन चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुए चोरी के वाहन बरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, कई मुकदमों में था वांछित पीलीभीत। बरखेड़ा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को बरखेड़ा थाना पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ग्राम रुपपुर नहर के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। बाइक के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पुत्र रामनाथ निवासी आजमपुर, थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत है। उसकी निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी 26 एए 3811, यूपी 26 के 8303 और यूपी 26 एके 5409 शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरखेड़ा, बीसलपुर समेत अन्य थानों में चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक औसाफ अली समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Bisalpur, Pilibhit | Aug 16, 2026

MORE NEWS