खरीफ सीजन की तैयारियों के अंतर्गत किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्राम मालगांव के कृषक श्री जितेंद्र कुमार निषाद को उनकी 2 एकड़ कृषि भूमि के लिए शासन के नियमानुसार 3 बोरी यूरिया, 3 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (SSP), 1 बोरी डीएपी तथा 2 बोरी सरना धान बीज उपलब्ध कराया गया।
कृषक श्री निषाद ने समय पर खाद एवं बीज की उपलब्धता के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समय पर कृषि आदानों की उपलब्धता से किसानों को खेती की तैयारी में सुविधा मिल रही है तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा है।
#किसानहित_सर्वोपरि #gariyaband #vishnudeosai #खाद_बीज_वितरण #समृद्ध_किसान_समृद्ध_छत्तीसगढ़