
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही
-
40 लीटर कच्ची शराब एवं 340 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, तीन प्रकरण दर्ज
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री नरेश प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं उपभोग के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मधुसूदन दीवान के नेतृत्व में 14 सितंबर 2026 को वृत्त टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम बनपुरा एवं ग्राम मलगुआ में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहन लोधी एवं बाबूलाल आदिवासी के कब्जे से महुआ से निर्मित कच्ची शराब तथा महुआ लाहन बरामद किया गया। कार्रवाई में कुल 40 लीटर कच्ची शराब एवं 340 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
अवैध मदिरा के संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी टीकमगढ़ श्री विजय कुमार, आबकारी आरक्षक श्री यशपाल भदौरिया एवं श्री सतीश तथा सैनिक श्री पी.एन. अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh