
साइबर ठगी करके बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने वर्ष 2024 फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी जोतोन पॉल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया 21 फरवरी 2024 को सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाईल फोन पर दोपहर के समय एक मैसेज आया। मैसेज में उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। उसने तुरंत केनरा बैंक धारूहेड़ा जाकर पूछताछ की तो पता चला उसकी रकम पप्पू नाम के खाता धारक के खाते में ट्रांसफर हुई है। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी पप्पू हलदार व गोकुल पाल व पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव उत्तर लक्ष्मीपुर हालआबाद सिक्किम के जिला गंगटोक के गांव बालाजी भोग रानिपुल निवासी जीबोन माहको को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ था कि आरोपी पप्पू हलदार के खाते में 91 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। जबकि गोकुल पाल व जीबोन माहको ने कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को बैक खाता उपलब्ध करवाया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी जोतोन पॉल को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जोतोन पॉल ने भी साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
.
Rewari, Rewari | Jun 3, 2026