Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

कुल्लू जिला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी अवैध शराब बरामद Kullu Times अवैध शराब के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत राज्य कर एवं आबकारी विभाग, कुल्लू द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने दो अलग-अलग मामलों का पता लगाते हुए कुल 45 पेटी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्रवाई विभाग की एक विशेष टीम द्वारा की गई, जिसमें निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे— फूल चन्द राणा, सहायक आयुक्त (आबकारी), कुल्लू पंकज राणा, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी (आबकारी), कुल्लू राकेश कुमार, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, कुल्लू सर्किल सुरेश कुमार शर्मा, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, बंजार सर्किल देश राज, मानद मुख्य आरक्षी (HHC) नं. 733 अशोक कुमार, आरक्षी नं. 722 खीमा राम, आरक्षी नं. 721 मामला संख्या-1 : तलोगी, कुल्लू के समीप एक कार से बरामदगी देशी शराब – 18 पेटी अंग्रेजी शराब – 02 पेटी बीयर – 03 पेटी कुल बरामदगी : 23 पेटी मामला संख्या-2 : रामशिला, कुल्लू स्थित एक टिन शेड से बरामदगी देशी शराब – 12 पेटी अंग्रेजी शराब – 01 पेटी बीयर – 09 पेटी कुल बरामदगी : 22 पेटी कुल बरामदगी देशी शराब – 30 पेटी अंग्रेजी शराब– 03 पेटी बीयर – 12 पेटी कुल योग : 45 पेटी शराब बरामद शराब को मौके पर विधिवत जब्त कर लिया गया है। दोनों मामलों में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग, कुल्लू अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, राजस्व संरक्षण तथा आबकारी कानूनों के सख्त अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा बिक्री संबंधी किसी भी सूचना को विभाग के साथ साझा कर कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राजस्व संरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करें। जारीकर्ता (मनोज डोगरा) उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, कुल्लू जिला, हिमाचल प्रदेश

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

MORE NEWS