
प्रधानमंत्री आवास योजना पर बड़ा सवाल!
गरीबों के लिए बनी योजना में अपात्र को लाभ देने का आरोप, डूडा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल।
बदायूं/बिसौली
वार्ड नंबर-22, पक्की सराय निवासी निसार अहमद ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले से पक्के मकान में रहने वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।
अब सवाल यह है कि लाभार्थी का स्थलीय सत्यापन किस आधार पर हुआ?क्या मौके पर जाकर मकान की जांच की गई थी?
क्या योजना के पात्रता मानकों का सही तरीके से पालन हुआ?
शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दस्तावेजों की पड़ताल और आरोप सही पाए जाने पर सरकारी धनराशि की रिकवरी व जिम्मेदारों की भूमिका तय करने की मांग की है।
🔴 क्या गरीबों के हक की योजना में अपात्रों को लाभ मिल रहा है?
🔴 क्या डूडा विभाग करेगा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच?
👉 पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#जनमहिमान्यूज़ #बदायूं #बिसौली #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #PMAY #डूडा #DUDA #आवासयोजना #सरकारीयोजना #गरीबोंकाहक #जांचकीमांग #बदायूंन्यूज़ #बिसौलीन्यूज़ #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #जनहित #प्रशासन #पारदर्शिता #सरकारीयोजना