#गजा की #अदिति चौहान को प्रतिष्ठित अमेरिकन कंपनी #अमेजन(Amazon) में मिला 47.88 लाख का पैकेज #दें बधाई
#गजा। #विकासखंड चंबा के #गजा की बेटी #अदिति चौहान का चयन प्रतिष्ठित (amazon company) अमेज़न कम्पनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर 47.88 लाख वार्षिक पैकेज पर हुआ है। वह अपनी ज्वाइनिंग हैदराबाद में देंगी। #अदिति चौहान मूलरूप से #दुबाकोटी गांव की रहने वाली है। #अदिति चौहान बचपन से ही पढ़ने होशियार रही है । 10वीं तक की पढ़ाई कार्मल स्कूल चंबा से की, 10वीं में 96.6% अंक प्राप्त किये। इंटर मीडिएट सेंट जोसेफ कॉलेज देहरादून से 96% के साथ उतीर्ण की। #बीटेक(कंप्यूटर साइंस) ग्राफिक एरिया(डीम्ड) देहरादून से किया है। अदिति के माता-पिता दोनों शिक्षक है। पिता #राजेन्द्र सिंह चौहान हाईस्कूल ओबरी में तथा माता #बबीता चौहान प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला में कार्यरत है। अदिति चौहान से संपर्क किए जाने पर उन्होंने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए इस सफलता को ईश्वर की कृपा एवं अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं अपने दादा-दादी का आशीर्वाद बताया।