Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
ashishananad6706
Gyan Bindu G.S Academy के संस्थापक रौशन आनंद के छोटे भाई, पड़ोसी ग्रामीण धमसैना निवासी प्रिंस यादव का नेपाल के निजी होटल में असामयिक निधन की सूचना मिली है जो काफ़ी असहज लगता है, ऐसे इनका जाना जाँच का विषय है। #BiharPolice
Kahara, Saharsa
| Jun 14, 2026
#biharpolice
MORE NEWS
◆◆ *जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण, बेहतर देखभाल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश* छपरा, 27 जून 2026 ◆ सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, छपरा द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल तथा समग्र प्रबंधन का जायजा लिया। ◆ जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संस्थान में रह रहे प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा एवं मानसिक विकास से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ◆ उन्होंने संस्थान के अभिलेखों एवं संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी आवश्यक रिकॉर्ड अद्यतन रखे जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #adoptioncenter #inspection #DM #saran Social Welfare Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 27, 2026
उद्योग विभाग द्वारा उद्यम एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी
Saharsa, Bihar | Jun 27, 2026
बैजनाथपुर थाना पुलिस ने लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया है। इस कार्रवाई को सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को मधेपुरा जिले के अररायघाट निवासी चंद्रशेखर कुमार अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-107 पर सबेला के समीप चार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा छह हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के आवेदन के आधार पर बैजनाथपुर थाना में कांड संख्या 106/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, मानव आसूचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉमी यादव, बाबूल कुमार, आनंद साह, राजीव कुमार तथा छठीप कुमार उर्फ आशीष साह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच कर रही है।
Kahara, Saharsa | Jun 27, 2026
दिन के उजाले में जलती रही हाईमास्ट लाइट, जिम्मेदार बेखबर बनमा:- ऊर्जा संरक्षण और बिजली बचत को लेकर सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लापरवाही की तस्वीरें अब भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बनमा इटहरी प्रखंड अंतर्गत कुसमी अली डिपो के पास देखने को मिला, जहां दिन के उजाले में भी हाईमास्ट लाइट जलती रही। पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी होने के बावजूद घंटों तक लाइट चालू रहने से सरकारी बिजली की अनावश्यक खपत होती रही।स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में हाईमास्ट लाइट जलने से न सिर्फ सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि बिजली बचाने के सरकारी प्रयासों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि संबंधित विभाग नियमित रूप से निगरानी करे या ऑटोमैटिक टाइमर सिस्टम की समय-समय पर जांच कराए, तो इस तरह की लापरवाही पर आसानी से रोक लगाई जा सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर दोष दूर करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि छोटी-सी लापरवाही भी सार्वजनिक धन की बर्बादी का कारण बनती है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है की विभाग इस चीजो से अंजान है।
Kahara, Saharsa | Jun 27, 2026
सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का खुलासा; पांच आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद......see more
Kahara, Saharsa | Jun 27, 2026