#मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के जन्मदिन पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी। कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए सांसद ने राजेंद्र शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन पोस्ट में उन्हें ‘मध्यप्रदेश के #मुख्यमंत्री’ के तौर पर संबोधित कर दिया गया।
पोस्ट सोशल मीडिया पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक चर्चा में रही और वायरल होने के बाद इसे एडिट कर संबोधन को सुधारा गया। पोस्ट की एडिट हिस्ट्री भी सामने आई है।
हालांकि इसे सामान्य टाइपिंग या लिखने की गलती माना जाए या इसके पीछे कोई राजनीतिक संकेत था, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में सांसद की इस पोस्ट ने सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं—क्या यह महज एक गलती थी या मध्य प्रदेश की राजनीति में किसी संभावित बदलाव की ओर इशारा?
फिलहाल, इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और सियासी अटकलें तेज हैं।
Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Janardan Mishra BJP Madhya Pradesh Hemant Khandelwal | #breakingnewswala #MPNews #BNWTV