
अलीगढ़: जानलेवा हमले का वांछित आरोपी अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश):
जनपद अलीगढ़ के थाना गौण्डा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर करने और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना गौण्डा में मु०अ०सं० 279/26 के तहत धारा 352, 351(3) व 109(1) बीएनएस (BNS) में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी:
थाना गौण्डा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त प्रेमकुमार (पुत्र चलवल सिंह), निवासी कुमरपुर, थाना गौण्डा, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किया। अवैध असलहा मिलने पर मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम:
अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक शान्तीशरण यादव, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh PoliceChief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026