सतपुली के बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू
पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने शुरू की उड़ानें, पहले दिन भरीं सात उड़ानें
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। नयार घाटी के बिलखेत में सोमवार से कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद एडवेंचर बकेट कंपनी ने पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू की हैं। पहले दिन कंपनी के पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने स्थानीय युवाओं के साथ सात उड़ानें भरीं। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।