
विशेष ई-केवायसी अभियान 04 अक्टूबर तक
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी हितग्राही नजदीकी राशन दुकान पर सभी सदस्यों की ई-केवायसी करवाऐं
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जो भी नवीन पात्रता पर्चीधारी हैं जिनके द्वारा नवीन पात्रता पर्ची बनने हेतु आवेदन राशन मित्र पोर्टल पर किया जा चुका है। ऐसे परिवारों को पीओएस मशीन पर नवीन पात्रता पर्ची हेतु पात्र समस्त परिवार के सदस्यों की एवं पहले से जारी पर्ची में नये सदस्यों को जुडवाने हेतु भी ई-केवायसी पीओएस मशीन पर करवानी होगी।
उसके उपरांत ही पात्र नवीन परिवारों एवं नवीन सदस्यों की राशन पर्ची शासन स्तर से जारी कि जा रही है। सभी नवीन पात्रता पर्चीधारियों एवं पहले से जारी पर्ची में नये सदस्यों जिनके द्वारा नवीन पर्ची एवं नये सदस्यों को जोडने हेतु आवेदन किया गया है, उन सभी नागरिकों से अनुरोध है कि दिनांक 04 अक्टूबर 2026 तक विशेष ई-केवायसी अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी हितग्राही अपनी क्षेत्र की नजदीकी राशन दुकान पर जाकर सभी सदस्यों की ई-केवायसी करवाऐं। ई-केवायसी करवाने में आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से कार्यालय में जाकर सम्पर्क करें। जिससे की शासन स्तर से पात्रता पर्ची जल्द से जल्द चालू की जा सके। जिससे की आपको प्रतिमाह राशन प्राप्त हो सके।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind