
जालौन में मूंग खरीद शुरू करने की तैयारी, 16 क्रय केंद्रों की सूची जारी
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन): जिलाधिकारी जालौन के कार्यालय पत्रांक-200 दिनांक 16 जुलाई 2026 के क्रम में जनपद जालौन में किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद के लिए क्रय एजेंसियों पीसीयू (PCU) और पीसीएफ (PCF) द्वारा कुल 16 मूंग क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे।
पीसीयू द्वारा जनपद में 13 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें उरई, जालौन, कालपी, माधौगढ़ और कोंच तहसीलों के विभिन्न मंडी स्थलों एवं सहकारी समितियों को शामिल किया गया है। वहीं पीसीएफ द्वारा 3 अतिरिक्त क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
प्रत्येक केंद्र पर केंद्र प्रभारी की नियुक्ति कर उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसान आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत मूंग क्रय केंद्र पर निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी उपज बेचकर सरकारी खरीद योजना का लाभ उठाएं।
सभी संबंधित अधिकारियों को मूंग खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#dmjalaun #jalaunnews #boldobharat
Orai, Jalaun | Aug 3, 2026