गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का यह महापर्व हमारी प्राचीन परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जन-सहयोग का प्रतीक है। गोवर्धन महाराज की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली, आरोग्य और सकारात्मकता का संचार हो।
राजस्थान पुलिस आपके और आपके परिवार के सुरक्षित उत्सव के लिए हर पल तैयार है। आइए, यातायात नियमों का पालन करते हुए और शांति एवं भाईचारे के साथ इस पावन पर्व का आनंद लें।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दीपावली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए राजस्थान पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करें।
#GovardhanPuja #Annakoot #FestivalGreetings #RajasthanPolice #SafeRajasthan