
*कुष्ठ में नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना*
इंदौर, 21 अगस्त 2026
राज्य स्तरीय 'राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम' (NLEP) के अंतर्गत दो दिवसीय बैठक का आयोजन इंदौर में किया गया। बैठक में प्रदेश के 44 जिलों के जिला कुष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की समीक्षा एवं दक्षता निर्माण पर विशेष चर्चा की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी और डीएलओ डॉ. शरद गुप्ता को 'राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम' के अंतर्गत उनके उल्लेखनीय योगदान और बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एडिशनल डीजीएचएस डॉ. अंजना राजकुमार, सेंट्रल लेप्रोसी डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (लेप्रोसी) डॉ. सुनील गीते और WHO की नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रश्मि शुक्ला द्वारा दिया गया।
इंदौर जिले में कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत नवाचार करते हुए मजदूर चौक पर आज शुक्रवार सुबह मजदूरों का कुष्ठ परीक्षण पूरी गोपनीयता एवं सतर्कता से किया गया। साथ कुष्ठ रोगियों का चिन्हांकन के उपरांत संपूर्ण उपचार सुनिश्चित किया गया।
इंदौर जिले की इस पहल की सराहना करते हुए डिप्टी डायरेक्टर जनरल (लेप्रोसी) डॉ. सुनील गीते ने कहा कि इस नवाचार का प्रस्तुतीकरण किया जाए, जिससे इस नवाचार को अन्य मंचों पर भी साझा किया जा सके।
इस अवसर पर राज्य स्तर से उप संचालक कुष्ठ डॉ. निधि शर्मा और राज्य समन्वयक डॉ. सुभाष पांडे, लेप्रा सोसाइटी के श्री सतीश चौधरी व GLRA के श्री विशाल देसाई भी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
#JansamparkMP #indore #इंदौर #NLEP
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Indore