मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पूजा सामग्री और वाद्य यंत्र बरामद
बलिया के हल्दी थाना पुलिस ने मंदिर से नकदी व पूजा सामग्री चोरी करने वाले 22 वर्षीय आरोपी अजय पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मंदिर से चोरी हुए पीतल के लोटे, थाली और वाद्य यंत्र (झालर) समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। #Ballia #BalliaPolice #HaldiPolice #TempleTheft #CrimeNews #UPPolice #Arrest #BreakingNews #BalliaNews #LiberalMediaBallia