भादरा के गांव कलाना में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईटी ने मुख्य शूटर पवन नायक और रेकी व षड्यंत्र में शामिल बजरंग नायक को गिरफ्तार कर 8 जून तक रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी विशाल की तलाश अभी जारी है।
फायरिंग में संदीप सिंदड़िया की मौत हो गई थी और मनीष घायल हुआ था।
#भादरा #कलाना #आखरीतकलाईव