पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुधरौड में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालिका की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान फूला आदिवासी पिता राजा आदिवासी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार गांव के पास स्थित नाले में बच्चे अक्सर नहाने जाया करते थे। मंगलवार को फूला भी अन्य बच्चों के साथ नहाने गई थी, जहां वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना बोरी पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर भिजवाया। जहां मंगलवार शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मासूम बच्ची की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Shahnagar #PannaNews #AccidentNews #BachchiKiMaut #DrowningCase #Budhraud #MPNews #ShokKiLahar #PoliceInvestigation #BreakingNews