बिहार में भ्रष्टाचार की एक और बड़ी कहानी सामने आई है।
कटिहार के मिरचाईबाड़ी की रहने वाली रूबी कुमारी, जो 2018 में नियोजित शिक्षिका से BPSC से DPO बनीं, और उनके रेलकर्मी पति गौरव कुमार पर EOU ने 2.45 करोड़ रुपए अधिक DA लेने का केस दर्ज किया है।
7 साल में इस दंपती ने 10 करोड़ की संपत्ति बना ली। 2004 से रेलवे में सहायक लोको पायलट (ग्रुप-C) रहे गौरव के साथ मिलकर काली कमाई को जमीन में लगाया गया।
EOU ने 4 ठिकानों पर छापेमारी की तो 2.80 लाख नकद, 6 लाख के गहने, एक बेनामी स्कॉर्पियो, कटिहार में 10 प्लॉट और आलीशान अपार्टमेंट के डीड बरामद हुए।
हिसाब देखिए - रूबी को वेतन से 72 लाख, गौरव को 68 लाख मिले। जमीन बिक्री से 50 लाख, लोन से 79.47 लाख और अन्य से 10 लाख आय दिखाई। कुल खर्च 83.39 लाख था। फिर बाकी करोड़ों कहां से आए?
EOU के ADG अमित कुमार जैन के अनुसार अब दोनों को नोटिस देकर पूछताछ होगी। शिक्षिका से अफसर बनने का सफर तो प्रेरणा देता है, लेकिन दौलत का ये हिसाब अब कई सवाल खड़े कर रहा है।