
श्रावणी मेले के लिए मधेपुरा का सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर तैयार:
30 जुलाई से लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान, जानिए किस रास्ते से मिलेगी मंदिर में एंट्री"
न्यूज़ डेस्क:
कोसी संचार
श्रावण महीने की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और इसके साथ ही बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए मधेपुरा जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और दौरान नारियल विकास बोर्ड से दुर्गा चौक तक सभीपार्किंग प्लान लागू किया है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो।
विश्वप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान हर रविवार शाम 7 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
मधेपुरा की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन निर्धारित मार्ग से मवेशी हाट पार्किंग तक जा सकेंगे, जबकि टेम्पो और अन्य छोटे व्यावसायिक वाहनों को नारियल विकास बोर्ड तक ही अनुमति मिलेगी। इनके लिए सुखासन रोड और अशोक वाटिका परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
गम्हरिया, पिपरा, शंकरपुर, लालपुर, रामपट्टी और अन्य इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। वहीं, दुर्गा चौक से मंदिर की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
प्रशासन ने मालवाहक और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट भी निर्धारित किए हैं, ताकि मंदिर क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, केवल निर्धारित पार्किंग का ही इस्तेमाल करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।