
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भाजपा जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी के निर्णय का स्वागत- भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
जिला यमुनानगर से ईश्वर पलाका,भारत भूषण जुआल,ओमपाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी- भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा जिला यमुनानगर से रादौर के पूर्व विधायक ईश्वर पलाका को हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग का चेयरमैन, भाजपा नेता भारत भूषण जुआल को हरियाणा कोऑपरेटिव अपेक्स बैंक का चेयरमैन, भाजपा नेता ओमपाल को डीएनटी बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है । भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में इन तीनों नेताओं के सम्मान में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित कर ,इन तीनों को सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बोर्डों, निगमों और अकादमियों में नए चेयरमैनों (अध्यक्षों) की नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने हरियाणा सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां भाजपा के उन कर्मठ और जमीनी नेताओं का सम्मान है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में रात-दिन एक किया है। सरकार का यह कदम राज्य में विकास कार्यों को और गति देने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।नवनियुक्त चेयरमैन ईश्वर पलाका, भारत भूषण जुआल, ओमपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 'हरियाणा एक, हरियाणवी एक' के विजन को धरातल पर उतारने की पार्टी नेतृत्व ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, हम उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। जिला यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को चेयरमैन, वाइस चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया है। जमीनी स्तर के नेताओं को यह सम्मान मिलने से संगठन का मनोबल और मजबूत हुआ है।