कुंडेश्वर मंदिर परिसर की पार्किंग से चोरी हुई बाइकों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीनों बाइकों को किया बरामद
सावन माह के सोमवार को कुंडेश्वर शिव धाम परिसर में तीन बाइकों की चोरी का मामला सामने आया था। कुंडेश्वर मंदिर में सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। वहां की पार्किंग में खड़ी हुई अलग अलग तीन बाइकों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे।
इस मामले में खिरिया चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गई तीनों बाइकों को बरामद कर लिया है और बाइकों की चोरी करने वाले दो आरोपी सागर उम्र 21 साल, निवासी जमनिया खेरा थाना गिरार एवं भजन लाल उम्र 21 साल, निवासी सोंरई थाना मडावरा जिला ललितपुर दोनों आरोपियों को खिरीया चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों को जेल भेज दिया गया है।
वही आज दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे पुलिस चौकी खिरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी बताई है